नई दिल्ली, मई 25 -- रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। ये विवाद फिल्म डॉन 3 से शुरू हुआ था। मेकर्स ने ये शिकायत की थी कि रणवीर ने शूटिंग शुरू होने से 10 दिन पहले ही फिल्म छोड़ दी। आपसी सहमति से मामला सुलझाने की कोशिश की गई। लेकिन जब बात नहीं तो Federation of Western India Cine Employees यानी FWICE से मदद मांगी गई। ताजा रिपोर्ट की मानें FWICE ने मेकर्स के पक्ष में फैसला सुनाया है और रणवीर को बैन किए जाने की खबर सामने आई है।रणवीर सिंह को किया बैन फिल्म डॉन 3 से अचानक बहार होने के मामले में FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ एक नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव इशू किया है। मतलब एक्टर के खिलाफ सहयोग नहीं करने की बात कही गई है। रणवीर पर इंडस्ट्री में काम करने का बैन लगाया गया है। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री को ये आदेश दिया गया है कि...