महोबा, अगस्त 20 -- महोबा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी गठित हुई। रणविजय सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष और ओपी वर्मा को क्षेत्रीय मंत्री चुना गया। पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में कार्य करने की शपथ ली। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ चित्रकूट धाम क्षेत्र बांदा के क्षेत्रीय चुनाव में मंडल भर की डिपो शाखाओं के अध्यक्ष और महामत्रियों ने हिस्सा लिया। निर्वतमान महामंत्री सत्यनारायण यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रयागराज चंद्रवली को चुनाव पर्यवेक्षक चुना गया। मजदूर संघ के जिलामंत्री आशीष सिंह ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक डिपो के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की माह में एक बैठक होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Buxar News: मजदूर आंदोलन को मिलेगी नई उंचाई, तेज होगा हक का संघर्ष...