बोकारो, जून 22 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल में मंगलवार को स्वर्गीय रणविजय रोशन की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मियों एवं गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्राचार्या विभा पांडेय के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खैराचातर पंचायत के पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल ने कहा कि रणविजय रोशन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष विद्यालय द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाता है। हालांकि इस वर्ष प्रतिकूल मौसम के कारण समारोह को स्थगित कर दिया गया है, जिसे बाद में नई तिथि पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कम समय में ही यह विद्यालय क्षेत्र में सीबीएसई आधा...