भभुआ, मार्च 27 -- टेंपो, ई-रिक्शा, बस व जीप के बेतरतीब ठहराव से बिगड़ रही व्यवस्था रोज फंस रहे राहगीर, ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करने की उठने लगी मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। भगवानपुर-भभुआ मुख्य मार्ग में स्थित रणविजय चौक पर अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के कारण हर दिन जाम की समस्या बनी रहती है। टेंपो, ई-रिक्शा, टैक्सी, बस और जीप को बेतरतीब खड़ा करने से दिनभर में कई बार वाहनों की कतार लग जाती है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खास बात यह है कि यह शहर का व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद यहां ट्रैफिक नियंत्रण की समुचित व्यवस्था नहीं दिखती। शुक्रवार की दोपहर जब यह संवाददाता इस मार्ग से गुजरा, तब रणविजय चौक पर टेंपो और ई-रिक्शा की लंबी लाइन लगी थी। कई वाहन सड़क किनारे तो कई बीच सड़क पर ही सवारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.