बोकारो, मई 30 -- रणविजय कॉलेज सेक्टर 12 के प्रांगण में सामाजिक संस्था समाज हित कल्याण समिति व गेटवेल अस्पताल कोऑपरेटिव कॉलोनी के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज के व्याख्याताओं, कर्मचारियों व विद्यार्थियों का नेत्र जांच ,शुगर ,बीपी व बीमारियों का चिकित्सीय परामर्श पर जेनरल फिजिशियन डॉ आई डी राय व नेत्र जांच चिकित्सक डॉ संजय चौधरी की टीम ने संपन्न किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्याम मोहन ,अस्पताल के संचालक पूर्णेन्दु सिंह, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मनोज सिंह, सचिव सीमा मिश्रा, व्याख्याता समीर सिंह, डॉ उदय प्रताप सिंह, छवि मोहन सिंह व अन्य व्याख्याता उपस्थित थे। स्वास्थ्य के महत्व पर संस्था के अध्यक्ष श्याम मोहन व प्रिंसिपल डॉ मनोज सिंह ने व्यापक प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गायिका रंजू सिंह के भजन से...