नई दिल्ली, मई 9 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। शो में अब तक आपने देखा कि मिहिर और तुलसी की दोबारा शादी हो गई है। इधर रियांश को करण का सच पता चल गया है। रियांश अब अपने पिता से जुड़े सवालों के जवाब तलाश रहा है। इसके लिए जल्द ही वो शांतिनिकेतन भी पहुंचेगा। वहां, रियांश की मुलाकात तुलसी से होगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी रियांश को पूरे घर से मिलवाएगी?रणविजय ने किया गरिमा को किडनैप करने का प्लान रणविजय परी को परेशान कर रहा है। अंगद और वृंदा ने रणविजय के हाथ से फैक्ट्री ले ली है। इस बात से परेशान रणविजय परी को डरा-धमका रहा है। वीरानी परिवार से बदला लेने के लिए रणविजय कुछ लोगों को भेजकर गरिमा को किडनैप करवाने का प्लान करता है। जो लोग गरिमा को किडनैप करते हैं, वो गलती से सनी ...