उरई, अप्रैल 22 -- जालौन, संवाददाता। कस्बा जालौन में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस वक्त रणभूमि में बदल गया कि जब मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जहां बारात और वधू पक्ष के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बवाल में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बेल्ट व डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई। समारोह में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के लोगों की पहचान करने में जुट गई है।जालौन कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना स्थित शिवानी गार्डन गेस्ट हाउस और आंबेडकर स्कूल के पास बारात और वधू पक्ष के बीच शुरू हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.