नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है, तो किसी को रणबीर के राम बनने से आपत्ति है। इन चर्चाओं के बीच अब रणबीर कपूर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग रबड़ की चप्पलें पहनकर की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?रबड़ की चप्पल पहनकर रणबीर ने की रामायण की शूटिंग स्क्रीन रैंट के साथ खास बातचीत में रणबीर कपूर ने बताया, "ये कुछ ऐसा है जो शायद किसी को नहीं पता चलेगा क्योंकि ये स्क्रीन पर दिखेगा नहीं। लेकिन कहानी में, भगवान राम के भाई (भरत) ने उनके खड़ाऊ सिंहासन पर रख दिए थे और कहा था- जब तक आप वनवास से वापस आएंगे, सिंहासन पर आपके खड़ाऊ रहेंगे। तो फिल्...