रणबीर कपूर की 'रामायण' में क्राइम पेट्रोल के एक्टर की एंट्री, निभाएंगे राजा जनक का किरदार
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का इंतजार हो रहा है। फिल्म की जबरदस्त कास्ट इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। कुछ समय पहले रिलीज हुए ट्रेलर में कुछ किरदारों से पर्दा हटा दिया गया था, लेकिन कई ऐसे किरदार हैं जिनके बारे में कम ही जानकारी सामने आई है। अब इस बीच फिल्म में साई पल्लवी के पिता राजा जनक बनने वाले एक्टर का पता चल गया है। टीवी सीरियल की दुनिया में अपने किरदारों से मशहूर हुए एक्टर राजीव कुमार राजा जनक बने नजर आ सकते हैं।रणबीर की रामायण के राजा जनक? ऑनलाइन पोस्ट के मुताबिक राजीव कुमार फिल्म में माता सीता के पिता राजा जनक के किरदार में नजर आएंगे। राजीव कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए हिंट दिया था कि वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'रामायण की विरासत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.