नई दिल्ली, मार्च 27 -- रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' के टीजर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले लोगों को लगा कि राम नवमी के अवसर पर हो सकता है मेकर्स फैंस को सरप्राइज दें। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। वहीं आज मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर बताया है कि 'रामायण' की दूसरी झलक कब दिखाई जाएगी। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने लिखा, 'शुभ राम नवमी! ये एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है। हमने अपना हर कदम इस जिम्मेदारी को समझते हुए आगे बढ़ाया है कि हम अपनी रामायण को सच्ची आत्मा और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत कर सकें।' नमित ने आगे लिखा, 'हम हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर यानी 2 अप्रैल के दिन इसकी अगली झलक दिखाएंगे। इसे हमने 'RAMA' नाम दिया है। हम 'RAMA' को शेयर करने के लिए एक्साइटेड हैं। हम दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ इस पल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.