नई दिल्ली, मार्च 26 -- 26 मार्च, 2026 यानी राम नवमी के मौके पर वाल्मिकी रामायण के मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक जारी किया है। दर्शकों को फिल्म के पहले लुक में फिल्म की भक्तिमय झलक देखने को मिली। पोस्टर पर भगवान राम के चरण देखने को मिले। उसके नीचे वाल्मिकी रामायण लिखा नजर आता है। वाल्मिकी रामायण इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी। फिल्म क्रिटीक तरण आदर्श ने फिल्म का पोस्टर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया है।कब रिलीज होगी वाल्मिकी रामायण? राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भावना तलवार वाल्मिकी रामायण का निर्देशन करेंगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वाल्मिकी रामायण का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- जब तक पहाड़ खड़े रहेंगे और नदियां बहती रहेंगी, रामायण अमर रहेगी। इस पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिल...