नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। पहले पोस्टर में रणबीर कपूर का लुक रिवील किया गया है। बता दें, संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट और विकी कौशल भी हैं।पोस्टर में दिखा रणबीर कपूर का 'रॉ' और दबंग अंदाज पोस्टर में रणबीर कपूर विंटेज लुक में दिखाई दे रहे हैं। वह नीले रंग की क्लासिक कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। आंखों पर चश्मा, हल्की मूंछें और सफेद टी-शर्ट में रणबीर का अंदाज काफी रौबदार लग रहा है। उन्होंने कार की खिड़की से अपना एक हाथ बाहर निकाला हुआ है, जिस पर गोली और खून के निशान नजर आ रहे हैं। रणबीर का यह लुक फिल्म में उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है। यह भी पढ़ें- 'सिर्फ नॉनवेज छोड़ना.', रणबीर...