नई दिल्ली, जनवरी 13 -- बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म हक के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। फिल्म हक में लीड रोल में एक्ट्रेस यामी गौतम हैं और इमरान ने उनके पति अब्बास खान का किरदार निभाया है। हाल में दिए एक इंटरव्यू में इमरान ने फिल्म इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स की इनसिक्यूरिटी के बारे में बात की है। इमरान ने कहा कि इंडस्ट्री के मेल एक्टर हर फिल्म में खुद को ही हीरो देखना चाहते हैं। इसके अलावा ये भी बताया कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ट्रोल होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कैसे चली।क्यों चली रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल? इमरान हाशमी ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा कि आज फिल्मों में हाइपर-मर्दाना मेल करैक्टर पसंद किए जा रहे हैं जिन्हें हम टॉक्सिक कहते हैं। भले ही लोग इन फिल्मों के खिलाफ हो, लेकिन टिकट तो फिर भी खरीदी जा रही हैं। इमरान ने...