बस्ती, मार्च 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारियों, एसआरजी, एआरपी एवं डायट मेंटर्स की बैठक का आयोजन किया गया। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) बस्ती मंडल संजय शुक्ल ने उनके स्तर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेने के साथ ही उचित दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि जो विद्यालय अभी तक निपुण नहीं बन पाए हैं, उनके लिए रणनीति तैयार कर उन्हें शीघ्र निपुण बनाने का प्रयास किया जाए। ऐसे विद्यालयों का विभाजन समस्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन के बीच किया जाए। उन्होंने छात्रों की शैक्षिक प्रगति को मापने के लिए बेसलाइन तैयार करने और उसके आधार पर निरंतर ट्रैकिंग करने पर विशेष बल दिया। साथ ही शिक्षकों को प्रेरित करते हुए उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों के समुचित उपयोग से लर्निंग आउटकम में वृ...