धनबाद, अप्रैल 2 -- झरिया। बीसीसीएल में कथित भ्रष्टाचार और लंबित नियोजन मामलों को लेकर जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन व सत्याग्रह के जरिए आंदोलन का बिगुल फूंकेगा। संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि बीसीसीएल में आश्रितों को नियोजन देने का मामला पिछले 4 साल से लटका हुआ है, जिसे नियमानुसार 6 महीने में निपटाना था। संघ के नेता रामकृष्ण पाठक, मृणाल कांत सिंह, सुभाष सिंह और बबलू सिंह ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और आने वाले दिनों में बीसीसीएल का चक्का जाम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...