रणधीर वर्मा चौक के समीप शीतल पेयजल मशीन हुई दुरुस्त
धनबाद, जून 7 -- शहर के अतिव्यस्ततम इलाकों में शामिल रणधीर वर्मा चौक स्थित शीतल पेयजल मशीन की मरम्मत शनिवार को कर दी गई है। लंबे समय से खराब पड़ी मशीन के दुरुस्त होने के बाद अब राहगीरों, दुकानदारों और आम लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध होने लगा है। 23 मई को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से शहर के विभिन्न जगहों पर पेयजल व्यवस्था में खराबी को लेकर खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया और मशीन की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया। अब यहां आने वाले लोगों को आसानी से ठंडा और स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। यह भी पढ़ें- मनोचिकित्सा विभाग में बहाल की गयी जलापूर्ति गौरतलब है कि भीषण गर्मी के दौरान मशीन के खराब रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। चौक से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.