भागलपुर, अप्रैल 2 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में बुधवार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की ओर से रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी का आगाज हो गया। बुधवार को उद्घाटन मुकाबला जमुई बनाम बांका के बीच खेला गया। जमुई ने बांका की टीम को सात विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब जमुई के हिमांशु कुमार को दिया गया। उन्होंने पांच विकेट लेकर प्रतिद्वंद्वी टीम के हौसले पस्त कर दिए। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार का मुकाबला जमुई बनाम मुंगेर के बीच खेला जाएगा।बीडीसीए के सचिव डॉ. जयशंकर ठाकुर ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांका की टीम 32.1 ओवर में सिर्फ 119 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सत...