बेगुसराय, अप्रैल 5 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के मुकाबले में बेगूसराय ने सुपौल को 73 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 48 ओवर में 258 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पुष्पम ने 85 रन व आशीष ने 65 रन बनाए। वहीं, सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्रवण ने पांच, शोभित और सजदा ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम 45 ओवर में 185 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सुपौल की ओर से केशव ने 65 व प्रियरंजीत ने 36 रन बनाए। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष प्रवीण ने चार, हर्ष व चंदन ने दो-दो विकेट झटके। शानदार गेंदबाजी करने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.