बेगुसराय, अप्रैल 24 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। पावापुरी(नालंदा) में खेले जा रहे बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के सेमीफाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने गया जी को सात विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गया जी की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 27 ओवर में मात्र 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें गया जी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 41 व विपिन ने 12 रन बनाए। बेगूसराय की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए नीतीश ने चार व आयुष ने तीन विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय टीम ने 16 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। यह भी पढ़ें- अंडर-16 के मुकाबले में सहरसा की टीम विजयी बेगूसराय की ओर से कप्तान युवराज ने नाबाद 33 रन और आशीष ने 24 रनों का योगदान दिया। गया जी की ओर से गेंदबाजी करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.