महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा मंडल अध्यक्ष पद पर भजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता रणधीर सिंह व दीपक चौधरी को जिला प्रतिनिधि निर्वाचित किए जाने पर नगर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व बधाई दी।सिसवा मंडल का चुनाव बीते वर्ष हुआ था। इसमें करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओ ने अपनी-अपनी दावेदारी पार्टी के समक्ष प्रस्तुत की थी। पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रणधीर सिंह को मंडल अध्यक्ष व दीपक चौधरी को जिला प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया। इन सभी कार्यकर्ताओं के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई दी। इसी क्रम में सिसवा नगर पालिका में शासन द्वारा पांच मनोनीत सभासदों में रामनरायन जायसवाल, राजेन्द्र सिंह, मुन्ना ...