रणजी ट्रॉफी के पहले मैच से बाहर रहेगी अरुणाचल प्रदेश की टीम? कोर्ट केस और गुटबाजी ने बिगाड़ा खेल
इटानगर, अक्टूबर 9 -- रणजी ट्रॉफी 2026-27 के सत्र से पहले अरुणाचल प्रदेश की टीम अजीब उलझन में है। अरुणाचल के खिलाड़ियों को पता ही नहीं है कि उन्हें पहले मैच में उतरना है या नहीं। अगर उतरना भी है तो कौन-कौन मैच खेलेगा? अरुणाचल प्रदेश की टीम को 11 अक्टूबर से अहमदाबाद में नगालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के मुकाबले में खेलना है, लेकिन टीम पर शुरुआती मुकाबले में नहीं उतर पाने का खतरा मंडरा रहा है। इसके पीछे का कारण यह है कि राज्य क्रिकेट संघ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इसका नुकसान वहां के क्रिकेटरों को उठाना पड़ रहा है। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट संघ में इस समय गुटबाजी चल रही है और हाई कोर्ट की इटानगर पीठ में संघ से जुड़ा मामला लंबित है। ऐसे में टीम के पहले मैच में नहीं खेलने जैसी स्थिति पैदा हो गई है। अरुणाचल प्रदेश की टीम बृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.