नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- स्पिनर प्रदीप्ता प्रमाणिक के दस विकेट और शाहबाज अहमद के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर बंगाल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मैच में गुरुवार को केरलम को 287 रन से हराया। महाराष्ट्र ने गुजरात के खिलाफ ड्रॉ छूटे मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए। गुजरात ने अपनी पहली पारी में 223 रन बनाए थे जिसके जवाब में महाराष्ट्र ने 330 रन बनाए। वहीं मुंबई ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के मैच में हरियाणा को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर बोनस अंक हासिल किया। कर्नाटक ने भी त्रिपुरा को एक पारी और 116 रन से हराकर सात अंक हासिल किये।बंगाल ने 287 रनों से जीता मैच प्रदीप्त प्रमाणिक (छह विकेट), मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत बंगाल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले में गुरुवार को केरलम क...