कानपुर, सितम्बर 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में दो दिवसीय रणजी ट्रॉफी के ट्रायल में 250 खिलाड़ियों ने नेट्स पर दम दिखाया। कानपुर के 12 खिलाड़ियों के साथ लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, सहारनपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, ग्रेटर नोएडा समेत प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों के सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सीनियर चयन समिति के प्रमुख व पूर्व क्रिकेटर प्रवीन कुमार, रिजवान शमशाद व शशिकांत खांडेकर ने परखा। दो दिवसीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी के चयन मैच और कैम्प का हिस्सा बनाया जाएगा। जहां शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए उप्र रणजी टीम की राह खुलेगी. यह भी पढ़ें- अंडर-23 जोनल क्रिकेट ट्रायल के लिए 14 खिलाड़ी चयनितट्रायल का आयोजन बुधवार को कमला क्लब में पंजीक...