कानपुर, सितम्बर 10 -- कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में रणजी ट्रॉफी ट्रायल के दूसरे दिन गुरुवार को 210 खिलाड़ियों ने नेट्स पर पसीना बहाया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य चयनकर्ता व स्विंग मास्टर प्रवीन कुमार ने गेंदबाजों की धार और पूर्व क्रिकेटर शशिकांत खांडेकर ने बल्लेबाजों की क्लास को देखा। दूसरे दिन भी कानपुर के 12 खिलाड़ियों के साथ लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, सहारनपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने ट्रायल में दम दिखाया। कमला क्लब में पंजीकरण कराने के बाद नेट्स पर बारी-बारी बल्लेबाज, गेंदबाज और विकेट कीपिंग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा गया। यह भी पढ़ें- रणजी ट्रायल में 250 खिलाड़ियों ने दिखाया नेट्स पर कमाल सीनियर चयन समिति ने खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में विभाजित कर दूसरे द...