कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सीजन की तैयारी में जुट गया है। कमला क्लब में 9 व 10 सितंबर को होने वाले ट्रायल में प्रदेश के 200 से ज्यादा सीनियर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर टीम में जगह पाने का दावा पेश करेंगे। चयन ट्रायल में कानपुर के 12 खिलाड़ियों के साथ लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, सहारनपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, ग्रेटर नोएडा समेत प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।उप्र क्रिकेट की सीनियर चयन समिति 9 व 10 को होने वाले ट्रायल से टीम के लिए सबसे बेहतर खिलाड़ियों की तलाश करेगी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: सीनियर पुरुष क्रिकेट ट्रायल के लिए पांच खिलाड़ी चयनित सीनियर टीम के ट्रायल में 200 से ज्यादा खिलाड़ियों के बीच यूपी टी-20 टी...