रुद्रपुर, फरवरी 23 -- रुद्रपुर। रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेकर नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले उत्तराखंड टीम के खिलाड़ी मयंक मिश्रा और उनके कोच नवीन टम्टा को सम्मानित किया गया। सोमवार को पूर्व मेयर रामपाल सिंह और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान क्षेत्रवासियों के साथ सिंह कॉलोनी स्थित चौहान निवास पहुंचे। वहां उन्होंने रुद्रपुर निवासी रणजी खिलाड़ी मयंक मिश्रा और उनके कोच नवीन टम्टा का अभिनंदन किया। दोनों को पगड़ी व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान योगेंद्र चौहान, अजय कुमार, सुनील चौहान, सुशील चौहान, सोनू दिवाकर, अक्षय गहलोत, राम अवतार, बंटी चौधरी, मिंटू, सत्येंद्र शर्मा, गर्वित चौहान, कुंज चौधरी, हरीश चौधरी, आदेश कुमार और प्रशांत सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.