दुमका, अप्रैल 6 -- झारखंड अंडर-19 और रणजी क्रिकेट टीम में चयन कराने के नाम पर एक करोड़ रुपए की ठगी करने के फरार आरोपी किसलय पल्लव को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस काफी दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी,पर वह फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। एक करोड़ रूपए की ठगी की प्राथमिकी 15 अक्टूबर 2025 में दर्ज की गई थी। आरोपी किसलय पल्लव ने शहर के शिवपहाड़ निवासी सह शिक्षक नेता बुलबुल कुमार से उनके पुत्र आशुतोष आनंद को झारखंड टीम के लिए अंडर-19 और रणजी क्रिकेट टीम में चयन करवा देने और कोचिंग कराने का झांसा देकर किस्त के हिसाब से करीब एक करोड़ रूपए ठग लिया था। बेटे के भविष्य को संवारने के लिए किसलय पल्लव ने 4 वर्षों तक किस्तों में 50 लाख रुपए ऑनलाइन और बाकी 50 लाख रुपए ऑफलाइन ठग लिया। किसलय पल्लव ने अंडर 19 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.