रणजी कैंप में रिंकू सिंह, करन व आर्यन ने दिखाए तेवर
कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर। रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी टीम के हेड कोच समेत अन्य कोचिंग स्टाफ की कमेटी को अभी होल्ड रखा गया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश की टीम ने शुक्रवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। 11 अक्तूबर को बिहार के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से पहले खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर विशेष ध्यान दिया। अभ्यास सत्र की शुरुआत खिलाड़ियों ने रनिंग और वार्मअप से की। इसके बाद रिंकू सिंह, करन शर्मा, आर्यन जुयाल, माधव कौशिक, प्रियम गर्ग और अभिषेक गोस्वामी ने नेट्स पर करीब आधे-आधे घंटे तक बल्लेबाजी की। बल्लेबाजों ने अलग-अलग गेंदबाजों का सामना करते हुए डिफेंसिव के साथ लंबे-लंबे शॉट खेलकर गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। यह भी पढ़ें- अंडर-23 ट्रायल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा वहीं, शिवम मावी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.