रणजी अभ्यास मैच : तमिलनाडु ने झारखंड के खिलाफ 399 रन बनाए, मुकाबला ड्रॉ
जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- कीनन स्टेडियम में झारखंड और तमिलनाडु के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के तीसरे दिन सोमवार को तमिलनाडु ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 399 रन बनाए। इसके साथ ही मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। तमिलनाडु ने झारखंड की पहली पारी के 356/9 के जवाब में शानदार बल्लेबाजी की। तमिलनाडु की ओर से बी. सचिन ने 148 गेंदों पर 84 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं बी. इंद्रजीत ने 116 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। अजितेश ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें आठ चौके शामिल रहे। दिन का खेल समाप्त होने तक तमिलनाडु ने 108.5 ओवर में नौ विकेट पर 399 रन बनाए।झारखंड की ओर से मनीषी ने 18 ओवर में 59 रन देकर दो विकेट लिए। मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने गेंदबाजी में भी दो विकेट हासिल किए। उन्होंने मैच में बल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.