मऊ, मार्च 8 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र फतहपुर मंडाव पर रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार सिंह, ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार सिंह, ब्लॉक पर्यवेक्षक आशुतोष सिंह तथा तहसील प्रभारी इन्द्रसेन सिंह और मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। साधारण सभा की सूची में शामिल 365 शिक्षकों में से 332 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद रणंजय मल्ल ने 205 मत प्राप्त कर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। वहीं समर बहादुर सिंह को 127 मत मिले और उन्हें संघर्ष समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राधेश्याम पाण्डेय मंत्री तथा शम्भूनाथ कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।मुहम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.