देवघर, मई 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव में चांदन नदी से बरामद 22 वर्षीया विवाहिता की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस का दावा है कि प्रेम संबंधों के बीच महिला बाधक बन रही थी। उसी कारण प्रेमी श्रवण राउत ने अपनी गर्लफ्रेंड सहित एक अन्य युवक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच घटना को अंजाम दिया। हत्या से पहले महिला के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की भी पुष्टि की गई है। हत्या के बाद पहले शव को जोरिया में फेका गया था। लेकिन कुछ देर बाद शव पानी के ऊपर आ जाने के कारण सभी आरोपियों ने मिलकर शव छिपाने के उद्देश्य से नदी के बालू में दफना दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर शव छिपाने में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर लिया गया है। यह ...