आगरा, अप्रैल 12 -- यातायात के नियम पालन को लेकर पुलिस गंभीर बनी हुई है। शनिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने रडार मशीन की सहायता ली। इस मशीन की मदद से पुलिस ने ओवर स्पीड में गुजर रहे 27 वाहनों को पकड़ा। अन्य नियमों की अनदेखी पर पांच स्कूली वाहनों समेत कुल 139 के चालान किए। 215500 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क भी अधिरोपित किया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को कस्बा ढोलना एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेज चेक किए, वाहनों के संबंध में सवाल जबाव किए। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान ओवर स्पीड रडार मशीन से 27 वाहनों के चालान काटे, यह वाहन निर्धारित गति से तेज चल रहे थे। इसके अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.