रडार पर रहेंगे नियम तोड़ने वाले चालक, डीएल-आरसी होगी रद्द
मऊ, अगस्त 11 -- मऊ, संवाददाता। ट्रैफिक नियमों का मखौल उड़ाना और अनियंत्रित गति से वाहन चलाकर दोस्तों के बीच रौब गांठने वाले अब बक्शे नहीं जाएंगे। नियमों को ताक पर रख चलने वाले ऐसे चालक अब परिवहन/यातायात विभाग के रडार पर रहेंगे। शासन ने बार-बार नियम तोड़ने पर सजा का नया प्रावधान कर दिया है। परिवहन/यातायात विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए, तेज गति से वाहन चलाने, ओवरलोडिंग समेत अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत पांच बार नियम तोड़ने पर तीन माह तक वाहन स्वामी एवं चालक को सड़क पर वाहन चलाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही वाहन को सीज करने की कार्यवाई भी हो सकती है। यातायात प्रभारी श्याम शंकर पांडेय ने बताया कि नियमों की अनदेखी के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। वाहन स्वामी अथवा वाहन चालक पर इस तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.