बागपत, मार्च 28 -- रटौल कस्बे में 15 वर्षीय किशोर की निमोनिया बुखार के चलते मौत हो गई। वह छह बहनों का इकलौता भाई था। किशोर की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कस्बे के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे है। रटौल निवासी 15 वर्षीय आरिश पुत्र काले को पिछले एक सप्ताह से निमोनिया बुखार था। जिसका ईलाज पहले खेकड़ा के एक चिकित्सक के यहा चल रहा था। आराम न होने पर उसे मेरठ के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरूवार की देर शाम उसने दम तौड़ दिया। परिजनों को जैसे ही किशोर की मौत होने की सूचना मिली, तो उनमें कोहराम मच गया। परिजन देर रात किशोर का शव लेकर घर पहुंचे। जहां शुक्रवार की सुबह युवक के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। लोगो ने बताया कि मृतक किशोर 6 बहनों का इकलौता भाई था। जिससे परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.