बागपत, फरवरी 1 -- चांदीनगर। रटौल में ईदगाह मार्ग पर साधन सहकारी समिति तक जानें के लिए टूटी पुलिया से लोगो को परेशानी उठानी पड़ रही है किसानों ने नाला निर्माण कराने और पुलिया ठीक कराने की मांग की है। रटौल में ईदगाह मार्ग पर साधन सहकारी समिति का गोदाम है जहां किसान अपने ट्रेक्टर-ट्राली से खाद लेने आते हैं लेकिन साधन सहकारी समिति के समीप नाले के ऊपर गंदगी के ढेर लगे है और पुलिया टूटी हुई है जिससे वहा से गुजरने वाले लोगो को किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान जाहिद अली, रहीस आदि ने बताया की नाला निर्माण के ऊपर पड़े स्लेप टूटने से ट्रेक्टर लाने मे दिक्कत उठानी पड़ रही है। किसानों ने प्रर्दशन करते हुए उच्च अधिकारियों से पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। प्रर्दशन करने वालो में जाहिद, राशिद, नाजिम, रहीस, जुल्फीकार आदि किसान मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.