बागपत, मार्च 9 -- चांदीनगर। रटौल-बंधला मार्ग पर रटौल बस स्टैंड पर दो कार सवार युवक कार खड़ी कर मार्केट में चले गये जिससे वहा करीब बीस मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। युवकों के आने पर जाम खुल पाया। रटौल बंधला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जिस के चलते रविवार दोपहर दो कार चालक सड़क किनारे कार खड़ी कर मार्केट में चले गये जिससे वहा जाम की स्थिति बनी रही। लगभग बीस मिनट तक जाम लगा रहा कार चालको के आने के बाद जाम खुल पाया। हालकि लोगो ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी मगर पुलिस ने जाम खुलवाने में कोई रुचि नहीं दिखाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...