बागपत, अप्रैल 10 -- चांदीनगर। रटौल नगर पंचायत में शासन द्वारा तीन नियुक्त सभासदों को एसडीएम खेकड़ा नें शपथ दिलायी। ईओ आस्था पाठक नें कहा की नगर के विकास के लिए तीनो सभासद कार्य करेगे। रटौल नगर पंचायत पर शासन द्वारा नियुक्त सभासद वकील अहमद, रामनिवास सैनी और सुन्दर सैनी को एसडीएम मनीष यादव द्वारा शपथ दिलायी गयी। इस दौरान ईओ आस्था पाठक ने कहा की नगर में लगातार विकास कार्य कराये जा रहे जिसमें शिक्षा, चिकित्सा के साथ-साथ कस्बें में साफ सफाई पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की तीनों नामित सभासद नगर के विकास के लिए कार्य में सहयोग करेगे और रटौल के विकास में भागीदारी बनेंगे। इस मौकें चैयरमेन हाजी मुंतजिर, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, हामिद अली, मनोज अग्रवाल, हाजी वकील ,मास्टर देवेन्द्र अरोरा, गबरू सहित कस्बें के कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.