बागपत, अप्रैल 15 -- लोगों की समस्या देखते हुए रटौल नगर पंचायत आफिस पर आधार कार्ड मशीन का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मुंतजिर ने कहा कि पहले कस्बे के लोगों को आधार ठीक कराने बाहर जाना पड़ता था। अब वह अपने कस्बे में ही आधार से जुड़े कार्य करा सकेंगे। रटौल नगर पंचायत एक बड़ा कस्बा है। यहां की आबादी तीस हजार से अधिक है, लेकिन यहां आधार कार्ड मशीन न होने के कारण लोगों को ढिकौली, बागपत आदि स्थानों पर जाना पड़ता था। लोगों की समस्या देखते हुए नगर पंचायत चेयरमैन हाजी मुंतजिर ने नगर पंचायत कार्यलय पर ही आधार मशीन लगवाते हुए उससे कार्य शुरू करा दिया। जिसके बाद नगर पंचायत पर ही लोगों की आधार करेक्शन, नये आधार कार्ड या आधार से जुड़ी कोई भी समस्या को दूर किया जायेगा। चेयरमैन हाजी मुंतजिर ने कहा कि लोगों की कोई समस्या है, तो उन्हें अवगत कराए। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.