बागपत, मार्च 15 -- रटौल नगर पंचायत चेयरमैन के निर्वाचन को लेकर गत नौ मार्च को कोर्ट ने फैंसला सुनाते हुए चुनाव शून्य घौषित कर दिया था। जिसके बाद न्यायाधीश ने एक माह के अन्दर नगर पालिका अधिनियम के अनुसार दूसरे नम्बर पर रहे प्रत्याशी के पक्ष में कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे। अब दूसरे नंबर के प्रत्याशी रहे हाजी मुन्तजिर को रटौल चेयरमैन पद की शपथ दिलाई जाएगी, जिसके लिए आदेश जारी हो चुका है। रटौल नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे हाजी मुन्तजिर को एसडीएम खेकड़ा पद और गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी। दरअसल, यह आदेश चुनाव याचिका संख्या 01/2023 पर सुनाया गया था, जिसे मुन्तजिर पुत्र मौसम अली निवासी कस्बा रटौल ने दाखिल किया था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि नगर पंचायत रटौल की मतगणना के दौरान अनियमितताएं हुईं थी और नि...