बागपत, मई 4 -- चांदीनगर। बंथला-ढिकौली से जुड़ा रटौल-घिटौरा मार्ग पिछले काफी वर्षो से जर्जर हालत में था। ग्रामीणों ने विधायक योगेश धामा से मार्ग बनवाने और चौड़ीकरण कराने की मांग की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक ने रटौल-घिटौरा मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा और उसे पास कराते हुए आठ करोड़ का बजट जारी कराया। जिसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को घिटौरा मोड़ पर विधायक योगेश धामा ने मार्ग का लोकार्पण किया। कहा कि बागपत में आज कोई मार्ग जर्जर नहीं है। वे लगातार बागपत को विकास की राह दिखा रहे है। युवाओं के रोजगार के लिए फुलैरा गांव के पास औद्योगिक क्षेत्र बनने जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य किए जा रहे है। इस मौके पर खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख पति प्रवेंद्र धामा, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, चेयरमैन हाजी मुंतजिर, हसमत चौधरी, दि...