बागपत, फरवरी 1 -- चांदीनगर। रटौल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गावों मे 12 घन्टे तक बिजली न आने की समस्या के चलते लोगो को परेशानी उठानी पड़ी। रटौल विघुत उपकेंद्र से लहचौड़ा, गौना, सहबानपुर, सिगोली तगा सहित अनेक गांव जुड़े है जिसमे पिछले 12 घन्टे से बिजली न आने के कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगो ने बताया की रात भर जहां बिजली न होने से परेशान रहे वहीं पानी के लिए भी लोगो को दिक्कतें उठानी पड़ी जिस कारण सुबह से ही लोग नलकूपो से पानी भरते नजर आये। दोपहर एक बजे बिजली आने पर लोगो ने राहत की सांस ली। जई संदीप यादव ने बताया की 33 हजार की लाइन में फॉल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति कुछ घंटे ठप रही फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...