बागपत, फरवरी 16 -- चांदीनगर। रटौल के मदरसा जामिया आयशा लिल बनाते में सालाना जलसे का आयोजन किया गया, जिसमें 28 लड़कियों ने आलिमा की डिग्री प्राप्त की। जलसे में तकरीर करते हुए मुफ्ती वसीम मेरठी ने कहा की दीनी तालीम के साथ-साथ लड़कियों को दुनयावी तालीम भी जरूर दे। आलिमा की डिग्री प्राप्त करने वाली लड़कियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। मुफ्ती वसीम मेरठी ने कहा कि महिलाओं के लिए पर्दा जरूरी है। कहा कि रमजान का माह शुरू होने वाला है, इसलिए रमजान की तैयारी करें। अल्लाह की इबादत करें। यह माह बरकत का महीना होता है। अल्लाह से अपने गुनाहों की तौबा करें। इस मौके पर मुफ्ती अली मौहम्मद, कारी अब्दुल मोमीन, मुफ्ती सिबली बरेलवी, मुफ्ती मौहम्मद मिजा, मौलाना कादिर, डाक्टर मुस्तफा, नवाब शेखपुरी, डाक्टर आवेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.