बोकारो, दिसम्बर 9 -- दामोदा, प्रतिनिधि। रटारी प्रीमियर लीग सीजन वन पांच दिवसीय क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता सोमवार को दुग्दा पश्चिमी के बरगाछ खेल मैदान में शुरू हो गई। उद्घाटन चंद्रपुरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि मंटू महथा व पंसस कुलदीप कुमार महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त व बल्लेबाजी कर किया। उद्घाटन मैच मुखिया एलेवन बनाम रायल पावर एलेवन के बीच खेला गया। टास जीतकर मुखिया एलेवन ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रायल पावर एलेवन के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 79 रन का लक्ष्य दिया। वहीं मुखिया एलेवन की टीम के खिलाड़ियों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर 3 बाल में 82 रन बनाकर उदघाटन मैच जीत लिया। मुखिया एलेवन टीम के दीपक कुमार ने 14 बाल में 29 रन बनाए और 2 विकेट लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.