पटना, अप्रैल 1 -- अभियान-40 आईएएस संस्थान में बुधवार को छात्र-छात्राओं के बाच एक शैक्षणिक संवाद संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में यूपीएससी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डीपी अग्रवाल छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। मौके पर उन्होंने 'डॉ. पूर्णिमा शेखर स्मृति पुस्तकालय सह वाचनालय' का भी उद्धाटन किया। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयार कर रहे विद्यार्थियों से कहा कि सिविल सेवा परीक्षा का स्वरूप हमेशा बदलते रहता है, इसलिए रटने से ज्यादा विषय को समझने पर ध्यान दें। उन्होंने बेसिक कॉन्सेप्ट को मजबूत करने करने की सलाह देते हुए कहा कि यही जटिल सवालों का आधार होता है। पंद्रह दिनों में मूल्यांकन करने पर बल दिया। कहा कि हर वर्ष नए प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए तैयारी भी गतिशील होनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, पटना व...