प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। टैगोर पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से आयोजित कार्यशाला में संत अतुलानंद आवासीय अकादमी वाराणसी के प्रधानाचार्य अविनाश पांडे और जेएमडी वर्ल्ड स्कूल कानपुर की मीतू जायसवाल ने शिक्षकों को नवीनतम उपकरणों, तकनीकों और एनईपी 2020 के तहत मूल्यांकन एवं आकलन की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य रटने पर आधारित परीक्षा प्रणाली से हटकर योग्यता-आधारित, समग्र और अधिगम परिणाम-उन्मुख मूल्यांकन पर ध्यान केंद्रित करना था। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराया यह भी पढ़ें- मैमोरियल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर प्रशिक्षण कार्यक्र...