रज्जू भैय्या विश्वविद्यालय की LLB परीक्षा के मूल्यांकन पर सवाल, 3 हजार छात्र फेल
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय की एलएलबी सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम पर विद्यार्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। छात्रों का आरोप है कि करीब 12 हजार विद्यार्थियों में से लगभग नौ हजार विद्यार्थी ही पास हुए हैं। आरटीआई के तहत उत्तर पुस्तिकाएं देखने के बाद कई विद्यार्थियों ने मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।कैसे हुआ खुलासा एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के तीसरे प्रश्नपत्र में एक छात्र को शून्य अंक मिलने का मामला सामने आया है। छात्र ने आरटीआई के माध्यम से अपनी उत्तर पुस्तिका देखी तो उसमें मूल्यांकन को लेकर सवाल खड़े हो गए। छात्र का कहना है कि उसने प्रश्नों के उत्तर लिखे थे, इसके बावजूद उसे पूरे प्रश्नपत्र में शून्य अंक दिए गए। इसी तरह चतुर्थ सेमेस्टर के चौथे प्रश्नपत्र की उत्तर पुस्तिका में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.