रज्जू भय्या विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में बेटियों का जलवा, 61 में से 46 कोर्स में छात्राएं बनीं टॉपर
प्रयागराज, जुलाई 6 -- Rajju Bhaiya University Merit List 2026: प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के परंपरागत एवं व्यावसायिक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की अस्थायी मेरिट सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के 61 पाठ्यक्रमों की इस सूची में छात्राओं का दबदबा रहा। कुल 46 पाठ्यक्रमों में छात्राएं टॉपर बनी हैं, जबकि 19 पाठ्यक्रमों में छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया है। तीन पाठ्यक्रमों में संयुक्त रूप से टॉप करने वाले विद्यार्थियों के नाम भी घोषित किए गए हैं। विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह 16 जुलाई को प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों के लिए पात्र विद्यार्थियों की प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की गई है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूची पर यदि किसी विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.