बस्ती, सितम्बर 30 -- बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई विक्रमजोत का अधिवेशन और निर्वाचन मंगलवार को विक्रमजोत के निकट एक निजी हाल में संपन्न हुआ। अधिवेशन के प्रथम चरण में शैक्षिकोन्नयन संगोष्ठी हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में पर्यवेक्षक डा. दुर्गा प्रसाद सिंह और चुनाव अधिकारी राजनारायण त्रिपाठी की देखरेख में ब्लॉकस्तरीय निर्वाचन कराया गया। सर्व सम्मत से अध्यक्ष पद पर रज्जू प्रसाद कन्नौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार, मंत्री राजेश यादव, विश्वदीपक मिश्रा कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री पर राधेश्याम वर्मा निर्वाचित हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर बालिस्टर सिंह, लक्ष्मी कांत, श्रवण सिंह, ब्रजबिहारी वर्मा और प्रतिभा निर्वाचित हुई। यह भी पढ़ें- हसेरन, तालग्राम की ब्लाक...