कोडरमा, मार्च 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। पड़ोसी राज्य बिहार के नवादा जिले के रजौली इलाके से 26 हाथियों के झुंड को कोडरमा के जंगलों में खदेड़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा की रेस्क्यू टीम रजौली के गोविंदपुर पहुंच चुकी है। 11 सदस्यीय टीम जंगल व पहाड़ी इलाकों में छिपे हाथियों के संभावित झुंड को ढूंढकर इस इलाके से बाहर करेगी। इसका नाम ऑपरेशन गजराज दिया गया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य नवादा और रजौली इलाके में शरण लिए हुए हाथियों के झुंड को बाहर निकाल कर झारखंड के जंगलों में भेजना है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात से ऑपरेशन शुरू भी हो चुका है। आमतौर पर हाथी उस वक्त गुफाओं व झाड़ियों से बाहर निकलते हैं। उस वक्त उनका लोकेशन पता करना आसान होता है। जिस इलाके में हाथियों के पनाह लेने की सूचना है वह कोडरम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.