रजौली में हाथियों ने मचाया उत्पात, स्कूल की बाउंड्री और दरवाजे को तोड़ा
नवादा, जून 21 -- प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार गहराता जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ चुकी है। इसी कड़ी में गुरुवार की देर रात लगभग तीन से चार जंगली हाथियों ने रजौली के धामुचक गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर को अपना निशाना बनाते हुए जमकर तांडव मचाया। रात के अंधेरे में आए हाथियों के इस दल ने स्कूल को भारी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के इस दल ने न सिर्फ स्कूल की बाउंड्री और कमरों के किवाड़ व पल्लों को बुरी तरह तोड़कर तहस-नहस कर दिया, बल्कि विद्यालय के भीतर रखे बच्चों के मध्याह्न भोजन पर भी धावा बोल दिया। हाथियों ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय धामुचक के भंडार कक्ष में रखी चावल की कई बोरियों को फाड़ डाला और करीब तीन से चार बोरा चावल पूरी तरह चट कर गए, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.